पत्थलगांव: कापू के पारेमार में भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
कापू थाना क्षेत्र के पारेमार में जंगली भालू के हमले एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से सिविल अस्पताल पत्थलगांव में घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शुक्रवार की दोपहर 3 बजे घायल युवक के अनुसार वह जंगली जानवरों से अपनी फसल की सुरक्षा के लिए शाम को खेत गया था। जहां उसने खेत में आग जलाकर फसल की रखवाली कर रहा था।