झांसी: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेम नगर थाना क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
Jhansi, Jhansi | Mar 21, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन व अर्ध सैनिक बलों ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई वार्डों में पैदल फ्लैग मार्च किया। जिसमें आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर अफ़वाह फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना थाने में देने की बात कही।