आरा: कुख्यात बालू माफिया सत्येंद्र पांडे और उसके पुत्र नीरज पांडे को पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया
Arrah, Bhojpur | Nov 3, 2024 कुख्यात बालू माफिया व अपराधी सत्येंद्र पांडे और उसका बेटा नीरज पांडे को आज पटना पुलिस और एसटीएफ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पिता पुत्र के गिरफ्तारी एक साथ रूपसपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पास से की गई है। बता दें कि सत्येंद्र पांडे पर कुल 15 केस दर्ज है जबकि उसके पुत्र नीरज पांडे पर 11 केस दर्ज है।