सुल्तानपुर: सपा नगर अध्यक्ष का दावा- यह पुश्तैनी जमीन है, गुरुद्वारा की नहीं
सपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र राजू चौधरी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जमीन विवाद पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों से उन पर गुरुद्वारा अखाड़ा संगत की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया जा रहा है। चौधरी ने बताया कि विवादित जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। इसी जमीन के कुछ हिस्से में उदासीन अखाड़ा स्थित है। आसपास की कुछ जमीन पर अन्य लोगों का कब्जा है। इसमें