शादीपुर गांव में गुरुवार को उस समय कोहराम मच गया जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अवधेश कुमार का शव गांव पहुंचा। जैसे ही परिजनों ने शव देखा, चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल शोकाकुल हो गया।जानकारी के अनुसार, शादीपुर निवासी अवधेश कुमार की बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं।