आहोर: आहोर विधायक ने नव स्वीकृत सड़क कार्यों का किया शिलान्यास
Ahore, Jalor | May 24, 2025 आहोर के स्थानीय विधायक ने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अलग-अलग जगह नव स्वीकृत सड़क कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। वह आसपास के गांव से सरपंच गण मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार शनिवार को गुड़ाबालोतान सहित आसपास के गांव में विधायक की मौजूदगी में नव स्वीकृत सड़क कार्यों का शिलान्यास किया गया।