बहेड़ी के कस्बा रिछा के मिनहाज शकील के यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने घर पहुंचने पर कस्बे के लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रिछा रेलवे स्टेशन से लेकर उनके घर तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और सभी लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए स्वागत किया।