लावालौंग: विधायक जनार्दन पासवान पाराडीह गांव पहुंचे, लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए
चतरा विधायक जनार्दन पासवान शुक्रवार को शाम 5 बजे पाराडीह गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने लोगों से मुलाकात कर जनसमस्याओं से अवगत हुए जहां लोगों ने विधायक को क्षेत्र में गहराते जलसंकट बिजली कटौती व सड़क की समस्या से अवगत करवाया जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।