मूंडवा: भडाणा गांव के बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल
Mundwa, Nagaur | Oct 23, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के भडाणा गांव के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बोड़वा निवासी श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस108 मौके पर पहुंची और घायल युवक को मूण्डवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रैफर किया गया।