कतर्नियाघाट चफरिया के ओरीपुरवा गांव में एक 18 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिहीपुरवा रेफर किया गया है।यह घटना गांव निवासी दुर्वेश की पुत्री सोनम के साथ हुई। सोनम अपने घर के आंगन में बैठी थी, तभी गन्ने के खेत से निकलकर एक तेंदुआ घर में घुस आया।