गुरुवार की दोपहर बोआरीजोर थाना क्षेत्र के लीलातरी पंचायत के सावा पोखर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल का नाम राकेश किस्कू है जो लीलातरी गाँव का रहने वाला है। घायल को महागामा सीएचसी भेजा गया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गुरुवार शाम उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।