औरैया: लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिबियापुर के मयंक चौहान ने जीता गोल्ड मेडल,जिले का नाम किया रोशन
लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिबियापुर के मयंक चौहान ने गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। बताया गया है कि यह प्रतियोगिता लखनऊ स्थित चौक स्टेडियम में आयोजित की गई थी। मयंक चौहान की इस जीत पर जनपद वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।