धार: कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा, प्रकरणों के शीघ्र निराकरण सहित दिए विभिन्न निर्देश
Dhar, Dhar | Oct 14, 2024 अतिवृष्टि के प्रकरणों को देखकर राजस्व विभाग विभाग, कृषि विभाग संयुक्त रूप से अपना सर्वे कर संबंधित बीमा कंपनी को रिपोर्ट प्रेषित करें। ताकि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो सके। सभी जनपद सीईओ ई- केवाईसी पर फोकस कर कार्य को शीघ्र खत्म करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।