एक सड़क हादसा हो गया। शिकोहाबाद की ओर से सवारियों को लेकर आ रहा एक टेम्पो कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक साहिल (निवासी आमौर) समेत सुमन (निवासी भड़पुरा तिलियानी) और एक अन्य सवारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।