आदि कवि महर्षि वाल्मीकि वागड़ भील समाज विकास संस्थान बांसवाड़ा के अंतर्गत गढ़ी उजखंड के चोखला मंडल भीमसोर के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता सामाजिक महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भीमसोर में शनिवार सुबह 11 बजे शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गढ़ी विधायक कैलाशचंद्र मीणा रहे। इस दौरान समाज सुधार को लेकर चर्चा की गई।