कुमारखंड: बिशनपुर सुंदर पंचायत के वार्ड 3, 4 में कई घरों में घुसा सुरसर नदी का पानी, सीओ ने लिया जायजा
कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित वार्ड 3,4 के मानकहा गांव, कांकड़ गांव में सूरसर नदी में जल स्तर में वृद्धि से पांच दिनों से कई परिवार के घर, आंगन, दरवाजा में पानी घुस गया है। घर के लोग पानी में रहने को मजबूर है। पशुओं को ऊंचे स्थान पर रखे हुए है। लोगों को खाने पीने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।