विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बासुकिनाथ मंदिर प्रबंधन द्वारा माघी पूर्णिमा लेकर प्रातः 3 बजे से हीं बाबा मंदिर सहित सभी मंदिरों का पट खोला गया,गर्भ गृह की सफाई के बाद नगर निवासियों एवं रात में विश्राम कर रहे श्रद्धालुओं को प्रशासन ने जलाभिषेक करवाया।