बरेली: बरेली में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा-कांग्रेस पर कहा- योगी सरकार में कानून का राज, अपराधियों को मिल रही सजा
बरेली में प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को बरेली सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है। घटनाएं होती हैं, लेकिन योगी सरकार में अपराधियों को सजा और पीड़ितों को न्याय मिलता है।उन्होंने कहा कि यह सपा का शासन नहीं है, भाजपा का शासन है।