बागेश्वर: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बागेश्वर में प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर आधारित एकांकी नाटक का किया गया मंचन
बागेश्वर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नेशनल मिशन इंटर कालेज में प्रभु ईसा मसीह के जन्म को लेकर एकांकी नाटक का मंचन किया गया। जिसमें प्रभु ईसा मसीह के जन्म से लेकर विश्व शांति के संदेश देने तक की जानकारी दी गई। साथ ही इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए।