सोहावल: मसौधा ब्लॉक में 11 अति संवेदनशील बूथ, तैनात होगी एक्स्ट्रा फोर्स
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मसौधा ब्लॉक क्षेत्र में 24 मतदान केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। जिसमें 11 अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता किए जाने की तैयारी है।अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती रहेगी। 13 ऐसे संवेदनशील बूथ हैं जिन पर सुरक्षा दृष्टिकोण से पुलिसिया इंतजाम कड़ा रखने के निर्देश दिए गए हैं।