बानो: तारोप गांव में जंगली हाथी ने एक घर को किया ध्वस्त,वन विभाग टीम ने किया घटनास्थल का दौरा
Bano, Simdega | Aug 1, 2024 बानो प्रखंड के तारोप गांव में जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं घर में भंडारित अनाज को अपना निवाला बना लिया,मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी बुधवार रात्रि तारोप गांव पहुंच गया तथा कलावती देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया, घटना की जानकारी गुरुवार को होने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल का दौरा किया।