देहरादून: भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा, सीएम धामी विकास के लिए कर रहे हैं काम, अफसरों की तैनाती पर
ब्लॉक लेवल पर अफसरों की तैनाती को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि सीएम धामी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है और 2025 तक सीएम का लक्ष्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाना है जिस दिशा में लगातार काम हो रहा है और अफसर प्रवास के दौरान लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का तुरंत हल करेंगे।