नगर नौसा: नगरनौसा में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की विभिन्न मांगों की अपील
सोमवार की दोपहर मे अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के द्वारा देश के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन नगरनौसा के टेंपो स्टैंड के पास में किया गया है इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कमेटी के सदस्य रामदास अकेला ने बताया कि हम लोग की मांग है कि गरीबों को 200 यूनिट बिजली दिया जाए, भूमिहीन को पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराया जाए।