इटावा: बहादुरपुर गांव में महिला ने किसी बात से क्षुब्ध होकर तेजाब पीकर आत्महत्या का किया प्रयास, डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 28, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले विनीत की पत्नी कुसुमलता ने बीती रात, किसी बात से क्षुब्ध होकर तेजाब पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर उनके ससुर होरीलाल ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर श्याम मोहन ने भर्ती कर उपचार सुरु किया, और पुलिस को मामले की जानकारी दी।