समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में विवाहिता का शव मिला , पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
समस्तीपुर में एक विवाहिता का शव पलंग पर मिला , उसके शरीर पर कई निशान भी मिले हैं। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव की है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है ।