रामपुर: गुरूवार को भैया दूज पर व्यवस्थाओं के मद्देनज़र डीएम और एसपी ने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Oct 23, 2025 गुरुवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने संयुक्त रूप से रामपुर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बस स्टैंड पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।