कस्बा पनवाड़ी में सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 814वां उर्स पूरी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर इस्लामिया स्कूल पनवाड़ी से चादर शरीफ उठाई गई, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम नौजवानों और अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चादर शरीफ के दौरान मैन बाजार में पंडाल लगाकर लंगर-ए-ख्वाजा का आयोजन किया गया।