निहरी: त्रिहमी में दो मंजिला पक्का मकान ध्वस्त, परिवारजन सुरक्षित, पीड़ित ने सरकार से राहत की गुहार लगाई
Nihri, Mandi | Sep 20, 2025 ग्राम पंचायत जरोल के त्रिहमी गांव में मूसलाधार वर्षा से गोदावर पुत्र जोघल राम का दो मंजिला पक्का मकान अचानक जमीन धंसने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में परिवारजन बाल-बाल बचे, क्योंकि मकान में दरारें आने के बाद खतरे को देखते हुए वे पहले ही बाहर निकल गए थे। पीड़ित गोदावर ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि मकान ढहने से उनका परिवार अब बेघर हो गया है।