मैनपुरी: नगर पालिका में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, जिलाधिकारी रहे मौजूद
बुधवार को नगर पालिका के शहीद स्मारक पार्क में विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पहुंचकर विभाजन विभीषिका के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथी विभाजन विभीषिका में शहीद हुए लोगों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देने का काम किया।