पसगवां की ग्राम पंचायत गलरई मे रूंधी नालियों में पानी जमा होने के कारण भीषण गंदगी हो रही है। जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे गांव मे काफी बीमारियां भी फैल रही हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम गलरई मे महीने में एक दो बार ही सफाई की जाती है। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत गलरई है।