बलरामपुर: ग्राम पंचायत महादेव मिसिर के मजरे लुचुइया में ग्रामीणों ने कहा- नहीं आते सफाई कर्मी, लोगों को हो रही परेशानी #jansamasya
21 मई बुधवार 12 बजे ग्राम पंचायत महादेव मिसिर के मजरे लुचुइया में सफाई कर्मी के न आने का आरोप ग्राम वासियों द्वारा लगाया गया है। ग्राम वासियों का कहना है कि नालिया पटी पड़ी है, वही हर घर जल योजना के तहत सड़क खोलकर पाइप डाल गया है जिसे भी दिक्कत हो रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया की सफाई के लिए हर गांव में सफाई कर्मी भेजा जा रहा है।