बलरामपुर: सदर विकासखंड में ओले गिरने के साथ हुई बरसात से लोगों को कड़ी गर्मी से मिली थोड़ी राहत
21 मई बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे सदर विकासखंड में हल्के ओले गिरने के साथ बरसात होने से लोगों को कई दिन से पड़ रही तेज गर्मी एवं उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बरसात होने से जहां किसानों के गन्ने की सिंचाई में फायदा हुआ है वहीं किसानों को धान के खेत की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।