नरहरपुर: सागर महिला संकुल संगठन की ग्रामसभा ग्राम लखनपुरी में हुई संपन्न
सागर महिला संकुल संगठन लखनपुरी में वित्तीय वर्ष 2024 25 के ग्राम सभा का आयोजन आज संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल सिंह कंवर एवं विकासखंड परियोजना प्रबंधन विपिन कुमार साव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा विहान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।