रामपुर: जीरो पॉइंट भारत गार्डन के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मेरठ ले जाते समय हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 19, 2024 थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के ग्राम जादोपुर निवासी विजयपाल शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के आसपास काम करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के ज़ीरो पॉइंट भारत गार्डन के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। परिजन एंबुलेंस से घायल को मेरठ लेकर जा रहे थे रामपुर बाईपास के निकट शनिवार सुबह 4:00 बजे विजयपाल की मौत हो गई।