रामपुर: स्वार कस्बा में तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घायल को मेडिकल कालेज मेरठ रेफर किया गया
Rampur, Rampur | Oct 18, 2024 स्वार कस्बा में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना शुक्रवार के शाम 7:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले आए । जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को हायर ट्रीटमेंट के लिए मेरठ रेफर कर दिया है