प्रयागराज के शक्ति पीठ अलोपशंकरी देवी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया, पीएम के दीर्घायु होने की की गई कामना
Sadar, Allahabad | Sep 17, 2025
प्रयागराज के शक्ति पीठ अलोपशंकरी देवी मंदिर में बुधवार संमय 12 बजे के आस पास विशेष धार्मिक अनुष्ठान संत समाज ने किया। आयोजन का मकसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिन पर उन्हें दीर्घायु प्रदान करने की कमाना करना था। इस अवसर पर महंत यमुनापुरी महाराज अध्यक्ष श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया।