श्योपुर: बोहरा समाज ने मनाया ईद-उल-अज़हा का त्यौहार, श्योपुर शहर के बोहरा बाजार स्थित मस्जिद में अदा की विशेष नमाज़
श्योपुर। शहर के बोहरा बाजार में स्थित बोहरा समाज की मस्जिद में ईद उल अजहा की विशेष नमाज शुक्रवार सुबह 6 बजे अता की गई, इसके पश्चात खुशी की मजलिस हुई बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक वाद की। ईद का त्यौहार सुबह 10 बजे सामुहिक रूप से मस्जिद में मनाया गया।