बांका: विरनौधा गांव में दबंगों ने घर से निकलने का रास्ता किया बंद, पीड़ित बुजुर्ग ने थाना व अंचल कार्यालय में की शिकायत
Banka, Banka | Nov 29, 2025 विरनौधा गांव में दबंगों ने बुजुर्ग योगेंद्र मंडल का घर से निकलने का रास्ता ही बंद कर दिया। जिसको लेकर विवाद हो गई। घटना के बाद पीड़ित योगेंद्र मंडल शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को और अंचल अधिकारी को देते हुए न्याय की गुहार लगाया है। अंचल अधिकारी ने शिकायतों के आधार पर हल्का कर्मचारी को जांच के लिए अधिकृत किया है।