फैज़ाबाद: गुलाब बाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मनाई गई मान्यवर काशीराम की जयंती
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गुलाबबाड़ी समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में शोषितो वंचितों की आवाज उठाने व उनकी लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर काशीराम की जयंती मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष शावेज़ जाफरी ने बताया कि मान्यवर काशीराम हमेशा दबे,कुचले,शोषितऔर पिछड़ों की लड़ाई लड़ते थे।