लोनी: थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में ट्रेन दुर्घटना के कारण तीन व्यक्तियों की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें
Loni, Ghaziabad | Jun 16, 2024 थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में ट्रेन दुर्घटना के कारण 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को ट्रेन दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो एक व्यक्ति की जेब से प्राप्त मोबाइल से परिजनो से सम्पर्क किया गया। तीनों की पहचान आसिफ, देवेश एवं गुडडू के रुप में हुई है।