जहानाबाद: निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी और जिला प्रशासन से हुए धक्का मुक्की के बाद अभिषेक दांगी ने बुलाई प्रेस वार्ता, दी सफाई ।
जहानाबाद में लोकसभा निर्वाचन को लेकर के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें से 23 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया था। वही उसमें से एक थे अभिषेक दांगी। नामांकन रद्द होने के बाद अभिषेक दांगी और जिला प्रशासन के बीच धक्का मुक्की हुई और यह मामला काफी चर्चा में बना रहा। वहीं इस घटना के बाद अभिषेक दांगी ने प्रेस वार्ता बुलाई।