जगाधरी: यमुनानगर में गठबंधन प्रत्याशी ने भरा सबसे पहले नामांकन:उपायुक्त कार्यालय पहुंचे दर्शन लाल खेड़ा,
यमुनानगर जिला के जगाधरी विधानसभा से पहला नामांकन आज दाखिल हुआ। बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के संयुक्त प्रत्याशी दर्शन लाल खेड़ा ने आज यमुनानगर जिला सचिवालय में आकर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, सड़क निर्माण, नशा आदि मुद्दों पर चुनाव मैदान में है। लोगों ने अन्य दलों को देखा है, मुझे भी जानते हैं।