जगाधरी: अपराध शाखा - 2 की पुलिस टीम ने 22.180 किलो ग्राम गाँजा पत्ती सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जो इन्हीं अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -2की टीम ने एक आरोपी को 22.180 किलो ग्राम गाँजा पत्ती (नशीला पदार्थ ) के साथ किया गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम तहत मामला दर्ज कर लिया है