बिंदकी: बिंदकी में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर फूलों की वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के सोमवार को दिन में 3:00 बजे आगमन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पहले साध्वी निरंजन ज्योति ने बावन इमली शहीद स्मारक में अमर शहीदों को नमन किया। बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।