बड़हिया: बड़हिया में बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल
बड़हिया में रविवार 5 बजे एक बाइक तथा अज्ञात वाहन की टक्कर ज्ञान भारती स्कूल के समीप हो गयी। जिसमें बाइक सवार एवम चालक दोनों गिरकर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया। घायल बड़हिया का धीरज कुमार है।जो अपने साथी के साथ हाथीदह से बड़हिया बाइक से आ रहा था तभी उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।