सिरसागंज: आगरा रोड पर गिरधारी इंटर कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल, अस्पताल पहुंचाया गया
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में आगरा रोड पर गिरधारी इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे साइकिल से सिरसागंज आ रहा एक शख्स अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सड़क के किनारे पड़ा देख, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।