बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना के भगवानपुरा स्थित पंप हाउस 3 से नदी, नालों व तालाबों में पानी छोड़ा जा रहा है। साईखेड़ी के नाले में पानी पहुंचने पर किसानों व ग्रामीणों ने नर्मदे हर के जयकारे लगाकर पूजन किया व चुनरी चढ़ाई गई। 61 किलो नुक्ती की प्रसादी वितरित की। जानकारी गुरुवार दोपहर शाम 4 बजे की है