शुजालपुर के आष्टा-शुजालपुर नेशनल हाईवे पर जेठड़ा जोड़ के पास दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ, जिसमें दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घायलों में एक ट्रक चालक लखन बनेसिंह जायसवाल हैं, जो इंदौर से पीलूखेड़ी ट्रक लेकर जा रहे थे।