बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के यासीन नगर में बाइक से टकराया सांड ,व्यक्ति हुआ घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के यासीन नगर में घर जा रहा है व्यक्ति की बाइक से सांड टकरा गया। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में नाजुक बताई जा रही है। व्यक्ति ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है।