चूरू: चूरू–दूधवाखारा रेल दोहरीकरण पर सफल स्पीड ट्रायल, मिली 100 किमी प्रतिघंटा की अनुमति
Churu, Churu | Jan 24, 2026 चूरू से सादुलपुर रेलखंड पर चूरू–दूधवाखारा के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के तहत स्पीड ट्रायल सफल रहा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने दूधवाखारा से चूरू तक स्पीड ट्रायल किया और ट्रायल सफल रहने के बाद इस खंड पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन संचालन की अनुमति दी।